मायके जाने की जिद पर पति ने पत्नी और आठ माह की बच्ची की कुल्हाड़ी से काट डाला

0
130

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार को एक व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर अपनी पत्नी और आठ माह की बच्ची की सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव उर्फ अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले दिल्ली में बिहार की रहने वाली खुशबू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था लेकिन खुशबू उस समय नाबालिग थी। बालिग होने के बाद खुशबू उसके साथ गांव आ गई और दोनों साथ रहने लगे। अजय और खुशी की आठ माह की बेटी सृष्टि भी थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार खुशबू मायके जाना चाहती थी और इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार रात भी खुशबू ने मायके जाने की जिद की इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद अजय उर्फ़ अखिलेश खेत पर चला गया। सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग छह बजे अखिलेश वापस घर आया और घर में चारपाई पर सो रही पत्नी खुशबू (19) और आठ माह की बच्ची सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुडेली में अखिलेश उर्फ अजय यादव ने अपनी पत्नी और आठ की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleहमसे पहले परिवारवाद मुख्‍यमंत्री जी और भाजपा ने अपनाया : अखिलेश यादव
Next articleकिशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here