आज भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

0
434
mulayam aparna
mulayam aparna

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को भाजपा में शामिल करने की मीडिया को जानकारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस बाबत आयाोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपर्णा यादव को भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं।

अपर्णा मंगलवार को देर शाम ही लखनऊ से दिल्ली रवाना हुई थीं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का फैसला करने के लिये पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होनी है। समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था।

यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के दोनों प्रतद्विंद्वी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा की योगी सरकार के तमाम मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने सपा प्रमुख के घर में सेंधमारी करने की कोशिश के तहत अपर्णा को पार्टी में शामिल करने की पहल की है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं।

Previous articleUP Election: इस बार वोटरों के बीच कौन पैदा करेगा अपनी पार्टी की लहर! चुनाव में कल्‍याण सिंह और अजीत सिंह जैसे नेताओं की खलेगी कमी
Next articleयोगी के बाद चुनावी रण में उतरेंगे अखिलेश यादव! जानें कहां से चुनाव लड़ने के लग रहे कयास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here