समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। 82 वर्षीय नेता जी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पिछले रविवार को मुलायम की हालत अचानक से बिगड़ गई थी। इसके बाद से वह आईसीयू में थे। बेटे अखिलेश यादव भी पूरी परिवार के साथ आठ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ही थी। नेता जी की तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से सपा समर्थकों में मायूसी सी छा गई है। बतादें कि नेताजी की पत्नी के निधन के बाद से वह पूरी तरह से टूट गए थे। तब से लगातार उनकी सेहत बिगड़ती जा रही थी। हालांकि नेता जी का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा है। पिछले साल भी यूरिन इन्फेक्शन के चलते मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्तीकराया गया था। इसके बाद स्वस्थ होकर वह वापस भी लौटे थे।