Corona Update: भारत में 24 घंटे में मिले तीन लाख से ज्यादा मरीज, देश में दो लाख के पार हुए एक्टिव केस

0
233
corona virus
corona virus

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या कम रहने से सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20.18 लाख के पार पहुंच गई। इस बीच गुरुवार को देश में 70 लाख 49 हजार 779 कोविड टीके लगाए गए हैं और अब तक एक अरब 60 करोड़ 43 लाख 70 हजार 484 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण के 3,47,254 मामले दर्ज किए गए और दैनिक संक्रमण दर 17.94 फीसदी रही। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 85 लाख 66 हजार 027 हो गई है। सक्रिय मामलों में 94774 की बढ़ोतरी से इनकी संख्या 20 लाख 18 हजार 825 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 703 और मरीजों की मौत होने के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,88,596 हो गई है। इसी अवधि में दो लाख 51 हजार 777 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 58 लाख 58 हजार 806 हो गई हैं। देश में रिकवरी दर घटकर 93.50 प्रतिशत पर आ गई है वहीं मृत्यु दर अभी 1.27 फीसदी है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 5.23 प्रतिशत है। दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक 9692 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं।
महाराष्ट्र सक्रिय मामलों के हिसाब से देश में पहले स्थान पर है, पिछले 24 घंटों में हालांकि यहां सक्रिय मामले 6130 कम हुए हैं और इनकी संख्या अभी भी 2,62,354 है।

इस दौरान 52,025 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6967432 हो गयी है। वहीं 37 और मरीजों की मौत हो गई तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,41,971 हो गई है। सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर कर्नाटक में इनकी संख्या 2,93,261 है। यहां 25582 सक्रिय मामले बढ़े हैं। राज्य में 22,143 और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 30,45,177 हो गयी हैं। वहीं 29 और मरीजों की मौत हुई है तथा अब तक मृतकों की संख्या 38,515 हो गई है।

Previous articleभाजपा ज्वाइन करने के बाद लखनऊ लौटीं अपर्णा, ससुर मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Next articleयूपी के लिए युवा घोषणापत्र जारी, प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस का चेहरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here