पंजाब में 4.32 लाख से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

0
23

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को बताया कि धान के खरीद सीज़न को सुचारु बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनायी गयी सक्रिय पहल के कारण 21 अक्टूबर तक 4,32,458 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ मिला है। श्री कटारूचक्क ने कहा कि अब तक 57,546 किसानों को एम.एस.पी. का लाभ मिलने के साथ पटियाला ज़िला सबसे आगे है।

बाढ़ से प्रभावित तरनतारन में 38,578 किसानों को लाभ मिलने के साथ यह दूसरे स्थान पर है और फिरोजपुर 35,501 किसानों के साथ तीसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 58,40,618.72 टन धान की आमद हुई है। इनमें से 56,04,976.76 टन धान की खरीद की जा चुकी है और इस तरह यह आंकड़ा 95 प्रतिशत बनता है। अब तक 39,85,173.28 टन धान की लफ्टिगिं हो चुकी है, जो कुल खरीदी गई फसल का लगभग 71 प्रतिशत है।

Previous articleगंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next articleवाराणसी में ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत