MLC Election Result: स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के जयपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक

0
205

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने जीत की हैट्रिक बड़े अंतर से लगाई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव को 51 हजार 257 वोटों से हराया। भाजपा वर्ष 1986 से लगातार इस सीट पर जीत रही है। स्नातक एमएलसी सीट पर गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना शुक्रवार भोर तक चली।

निर्वाचन अधिकारी/कमिश्नर संयुक्ता समददार ने शुक्रवार सुबह जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भाजपा की यह आठवीं जीत है। सपा प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव 14922 मत पाकर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। चुनाव मैदान में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें सपा प्रत्याशी समेत नौ की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी ने कुल 66179 मत हासिल किए जबकि निकटतम प्रतद्विंद्वी शिवप्रताप सिंह यादव ने 14922 मत पाए। सात चक्र में 92771 मतों की गिनती हुई। इस सीट पर वर्ष 1986 में हुए चुनाव में भाजपा के डॉ. नैपाल सिंह ने पहली जीत हासिल की थी।

वह लगातार वर्ष 2010 तक पांच बार इस सीट से चुनाव जीते। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद पार्टी ने उसी साल हुए उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को मैदान में उतारा, तब से वह दो बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। वे अब तीसरी बार जीते हैं। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर 92771 वोट पड़े थे। स्नातक एमएलसी चुनाव में सिर्फ स्नातक योग्यता वाले वोटर भाग लेते हैं। उनसे उम्मीद कम होती है कि वह गलत वोट करेंगे लेकिन 6216 वोटर ने गलत मतदान किया जिससे उनके वोट रद्द हो गए।

Previous articleबुलंदशहर के 55 गांवों को यूपी सरकार ने यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में किया शामिल, जानें क्या मिलेगा लाभ
Next articleशूद्र कह कर दलित, पिछड़ों का अपमान करना बंद करे सपा: मायावती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here