यूपी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
186

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों और ललित चौरसिया (32) के खिलाफ मामला दर्ज करके, उन्हें गिरफ्तार कर आज सभी आरोपियों को तय विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक प्रीति खरवार ने सोनहा थाने में दर्ज इस घटना और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दो सितंबर को उसकी 15 साल की बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। तहरीर के अनुसार, घर लौटने पर घटना का पता चलने के बाद छह सितंबर को बच्ची कि मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी।

Previous articleराष्ट्रपति मुर्मू से नागालैंड के उप मुख्यमंत्री पैटन ने की मुलाकात
Next articleनौ सितंबर को जौनपुर जाएंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here