लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है, ”समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव-2022 के लिए डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया है। मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है।