बेटा है, यह तसल्ली करने के लिए पत्नी का पेट हंसिए से चीरने वाले को उम्र कैद की सजा

5
163
court-1
court-1

बदायूं। बेटे की चाह में पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करने के एक अत्यंत वीभत्स मामले में बदायूं की एक अदालत ने गर्भवती पत्नी का पेट हंसिए से चीरने के आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) मुनेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय (प्रथम) सौरभ सक्सेना ने बृहस्पतिवार देर शाम पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने की स्थिति में उसे छह माह का कारावास और भुगतना होगा।

सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव घोंचा निवासी गोलू ने 19 सितंबर 2020 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बहन अनीता की शादी शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, अनीता ने शादी के बाद पांच बेटियों को जन्म दिया। इस कारण उसका पति पन्नालाल लगातार उसे प्रताड़ित करता था और दूसरी शादी करने की भी धमकी अनीता को देता था। उन्‍होंने बताया कि घटना के समय 30 वर्ष की अनीता आठ माह की गर्भवती थी। इसी दौरान एक दिन पन्नालाल घर आया और अनीता से झगड़ने लगा। सिंह ने बताया कि इसके बाद वह बोला कि तू लड़कियां ही पैदा करती है। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि इसमें लड़का है या लड़की।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद पन्नालाल ने अनीता का पेट हंसिए से चीर दिया जिससे अनीता की आंतें बाहर आ गई और आठ माह के शिशु का गर्भपात हो गया। बाद में पता चला कि वह शिशु लड़का ही था। मामले के अनुसार, गंभीर हालत में अनीता को बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती करा कर उसका उपचार कराया गया। गोलू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया और मामले में नियमित सुनवाई की गयी। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने पन्नालाल को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इस समय पन्नालाल की उम्र 38 वर्ष है।

Previous articleलोकसभा चुनाव के छठे चरण में मेनका गांधी, निरहुआ समेत 162 उम्मीदवार मैदान में
Next articleकोरोना संकट में एक इटली और दूसरा लड़का इंग्‍लैंड भाग गया था : योगी

5 COMMENTS

  1. Der Willkommensbonus fällt aber leider etwas geringer aus,
    da es sich lediglich um einen 100% Bonus von bis zu 100€ handelt.
    StarGames bietet seinen Spielern mehrere Kontaktmöglichkeiten an, um bei Fragen und Problemen mit einem Mitarbeiter des Kundendienstes kommunizieren zu können. Allerdings bietet StarGames als eine der wenigen Online Spielotheken in Deutschland eine eigenständige Casino-App an. Derzeit ist auch nicht bekannt, inwieweit sich das zukünftig
    ändern und es ein StarGame Live Casino geben wird, das entsprechende Live Casino
    Spiele anbietet. Der Gesetzgeber hat hier klar definiert, dass derartige Glücksspiele nur in staatlichen Spielbanken angeboten werden dürfen. Ebenso wie Jackpot Spiele sind Live Casino sowie Tisch- und Kartenspiele in Deutschland
    derzeit in lizenzierten Online Spielotheken nicht verfügbar.

    Danach lliegt es am jeweiligen Zahlungsanbieter, wie schnell dir deine Gewinne gutgeschrieben werden. Darunter sind vor
    allem Slots, aber auch einige Tischspiele, Live Casino Spiele
    und Game Shows vertreten. Als Kontaktmöglichkeiten stehen E-Mail (-casino.com) und Live Chat zur Verfügung.
    Mit dem Code GS100 kannst du im Einzahlungsformular den Willkommensbonus aktivieren.

    References:
    https://online-spielhallen.de/lukki-casino-bewertung-ein-umfassender-testbericht/

  2. Strategically play progressive jackpot games to maximise your winning potential.
    Whether you’re a newcomer or an experienced player, the digital realm
    offers a vibrant community of opponents and a variety of tables to test
    your skills. The most popular variation of traditional poker, has risen to prominence as one of the most widely played and competitive card games on the internet.

    Table games like blackjack, roulette, and baccarat are staples at Fat Fruit Casino and PlayMojo Casino.
    You’re most likely to win on high RTP pokies, but luck still plays a
    role don’t expect to beat the house every time. I spun through
    games with high RTPs (96% or above) to maximise winning chances.
    These partnerships ensure quality and variety.[Software Provider Code]Crypto adoption is rising, with 15% of Aussie players using Bitcoin in 2024, per industry reports.

    References:
    https://blackcoin.co/all-caesars-properties-in-las-vegas-2025-list/

  3. We try to point out all those best online casinos Australia which usually present beneficial welcome gifts but also repeated promotions and real programs for VIP.

    Neospin is the safest online casino site available to Australian players, according to
    our experts. This way, you’ll figure out whether there are any complaints of the casino not paying out players, having rigged games, or any other issues.

    Moreover, the free spins are reserved for a specific game.
    The welcome bonus package is worth 100% up to A$5,200 and brings an additional 150 free spins.
    Bizzo’s cashier is one of the nicest we’ve seen in terms of options and user
    experience.

    References:
    https://blackcoin.co/play-at-wild-fortune-online-casino/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here