उत्तराखंड में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ जैसे नेता करेंगे प्रचार, भजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

67
673
pm modi and amit shah
pm modi and amit shah

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की। प्रदेश में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी शीर्ष पर हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल हैं।

Previous articleविधानसभा चुनाव में किसका पक्ष लेंगे किसान नेता, राकेश टिकैत बोले-हिंदू-मुस्लिम करने वालों को तरजीह नहीं
Next articleबाबा जी की ब्रेकिंग न्‍यूज; आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी….योगी के बयान पर बोले अखिलेश

67 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here