लता मंगेश्कर का निधन: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा लता दी का अंतिम संस्कार

58
737

मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार शाम मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दक्षिण मुंबई के पेडर रोड स्थित उनके प्रभु कुंज आवास ले जाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इसे शिवाजी पार्क लाया जाएगा, जहां शाम करीब साढ़े छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।

Previous articleलता मंगेश्वर का निधन: राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
Next articleलता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

58 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here