अयोध्या से सीधे जुड़ा कोलकाता, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम योगी ने उड़ान को दिखाई हरी झंडी

0
55

लखनऊ। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच, मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब, हम एक और दिवाली मनाएंगे। 22 जनवरी को।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिये अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और पूरा देश इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ”लोग उत्सुकता से अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। चार या पांच साल पहले कोई भी नहीं सोच सकता था कि अयोध्या में एक हवाई अड्डा बनाया जाएगा। हालांकि, यह अब एक वास्तविकता है।

उन्होंने कहा, ”चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ आज उत्तर प्रदेश हवाई संपर्क के मामले में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अयोध्या और कोलकाता को जोड़ने वाली एक उड़ान सेवा भी आज से शुरू हो गई है।

Previous articleमुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गुरू गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी
Next articleदिल्ली और पंजाब की तरह उत्‍तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए : ओमप्रकाश राजभर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here