यूपी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार ने ऑटो सवार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

0
7

मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रामताल वृंदावन रोड पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार थार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया।

हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान भरतपुर गेट के निवासी साबिर के रूप में हुई है। हादसे में घायल एक व्यक्ति और मारे गए तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Previous articleबलरामपुर में एक युवक की गला रेत कर हत्या
Next articleभाजपा ने विकास करने के बजाय प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया : अखिलेश यादव