केंद्र सरकार की हर योजनाओं में महिलाओं को मिल रही प्राथमकिता : प्रियल भारद्वाज

0
14

नई दिल्ली। भाजपा का इन दिनों सदस्यता अभियान जारी है। इस मौके पर दिल्ली के कस्तूरबानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कैंप लगाया गया। इस कैंप में दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज ने झुग्गी बस्ती में आयोजित झुग्गी बस्ती विस्तारक अभियान के तहत महिलाओं को सेनिटरी पैड का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, नारी सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमारी भारतीय परंपरा में नारियों को बहुत ऊँचा और पूजनीय स्थान दिया गया है। “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता: यानि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।

प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने नारी सम्मान को बनाए रखने के लिए महिला सशक्तिकरण की तरफ़ सबसे ज़्यादा ध्यान दिया है। आज करोड़ों लखपति दीदी इसका साक्षात प्रमाण है। उन्होंने कहा, प्रियल भारद्वाज ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार की हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने की भारतीय जनता पार्टी की मुहिम के तहत ही दिल्ली के कस्तूरबा नगर विधानसभा के अंतर्गत इंदिरा कैंप में स्वच्छता एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleमां और भाई ने ही करवाई थी रेप पीड़िता की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Next articleदलित नेता कांग्रेस, ”जातिवादी पार्टियों” से संबंध तोड़ बाबासाहेब के दिखाए मार्ग पर चलें: मायावती