दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार को हो जाएगा सफाया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र

0
11

दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से ऊब चुकी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार केजरीवाल सरकार का सफाया तय है। ये बातें नई दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में आयोजित दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में कही गईं। मीटिंग में केजरीवाल सरकार पर हमलावर हुई भाजपा ने केजरीवाल सरकार को महिला विरोधी और अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया गया। मीटिंग का उद्घाटन दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। उन्होंने कहा दिल्ली में भ्रष्ट केजरीवाल सरकार से लोग ऊब चुके हैं। दिल्ली में बदलाव होना तय है।

दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की सह प्रभारी अलका गुर्जर ने भी उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। संगठन महामंत्री पवन राणा ने कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विचार साझा किए और ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर ज़ोर दिया। समापन सत्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयन्त जय पांडा ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा संगठन के विस्तार में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए काम की जमकर सराहना की गई। महिला वंदन अधिनियम, लखपति दीदी सहित कई योजनाओं के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक में अध्यक्षीय संबोधन दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय ने दिया। जबकि राजनीतिक प्रस्ताव महामंत्री प्रियल भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन वंदना वशिष्ठ और समर्थन गुंजन गुप्ता ने किया। बैठक में पाँच सत्र आयोजित किए गए। दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् के साथ उद्घाटन सत्र के बाद दूसरा सत्र सदस्यता अभियान को लेकर हुआ। सदस्यता अभियान पर कवलजीत ने प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद महामंत्री प्रियल भारद्वाज द्वारा पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चौथे सत्र में कमल सखी अभियान पर चर्चा की गई। एक बूथ पाँच कमल सखी को लेकर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दीप्ति भारद्वाज ने विस्तार से जानकारी दी।इसके बाद समापन सत्र हुआ।

Previous article‘आप’ सांसद संजय सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जमानत मिली
Next articleयूपी की पहचान अराजकता से बदलकर विकास के मॉडल की हो गई : सीएम योगी