सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

0
114

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया और फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उन फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाएगा और फसलों को हुए नुकसान के अनुरूप अतिशीघ्र आर्थिक सहायता देने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां भी नदी के कटान के कारण जो नुकसान हुआ है, बरसात के बाद उस काम को भी ठीक करा दिया जाए। आने वाले समय में यमुना की बाढ़ व जलभराव की स्थिति में नुकसान को न्यूनतम स्तर पर रखने का हम प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने राहत शिविर लगाए हैं जिन लोगों के घरों में पानी घुस गया है उन लोगों के लिए सरकार राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था भी करेगी। उनके स्वास्थ्य के लिए शुद्ध जल पेय की व्यवस्था भी सरकार करेगी साथ ही साथ अन्य प्रकार जी सुविधाएँ देने का कार्य भी सरकार करेगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ है। सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन हर पल सेवा के लिए आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने सरसावा में विमान से उतरने के बाद योगी ने चिलकाना, सुल्तानपुर पहुँचकर बाढ पीड़ितों और किसानों को राहत सामग्री के साथ साथ राहत राशि प्रदान की। इसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया।

Previous articleयूपी में हादसा: बस ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो लोगों की मौत
Next articleआयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत पात्र लोगों के शत प्रतिशत पंजीकरण की जरूरत: मांडविया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here