मैनपुरी, खतौली और रामपुर में डेरा जमाएंगे सीएम योगी, राजनाथ सिंह, भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारे 40 स्टार प्रचारक

0
207

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली एवं रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है। प्रचारकों की सूची में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि मैनपुरी संसदीय सीट समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि हेट स्पीच के मामले में तीन साल की सजा पाये सपा नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने के कारण रामपुर शहर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। खतौली विधानसभा सीट वक्रिम सिंह सैनी के अयोग्य होने के कारण खाली हुई है।

Previous articleआजम खान से छिना वोट का अधिकार, मतदाता सूची से नाम काटने का आदेश जारी
Next articleयूपी विधानसभा चुनाव के गठित सभी समितियों को कांग्रेस ने किया भंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here