लोकसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा संगठन में बदलाव, भूपेंद्र की टीम में 45 नए लोग शामिल, देखें लिस्ट

0
90

UP BJP New Team: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने यूपी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। यूपी भाजपा संगठन में हुए बदलाव में कई नए चेहरों को मौका मिला है तो वहीं कुछ पुराने लोगों का दबदबा भी कामय रहा। भाजपा ने नए संगठन में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्रियों समेत 45 लोगों की सूची जारी की है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पंकज सिंह को नोएडा, विजय बहादुर पाठक को लखनऊ, कान्ताकर्दम को मेरठ, संतोष सिंह को लखनऊ, सलिल विश्नोई को कानपुर, सुरेंद्र नागर को गौतमबुद्धनगर, सत्यपाल सैनी को मुरादाबाद, नीलम सोनकर को आजमगढ़, कमलावती सिंह को कानपुर, बृजबहादुर को कासगंज, सुनीता दयाल को गाजियाबाद, दिनेश कुमार शर्मा को हाथरस, मानवेंद्र सिंह को कानपुर, पदमसेन चौधरी को बहराइच, मोहित बेनिवाल को शामली, धर्मेन्द्र सिंह को गोरखपुर, देवेश कुमार कोरी को कानपुर और त्रियम्बक त्रिपाठी को संतकबीरनगर का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। 

वहीं गोविंद नारायण शुक्ला को अमेठी, अमर पाल मौर्य को लखनऊ, अनूप गुप्ता, सीतापुर, प्रियंका सिंह रावत को बाराबंकी, संजय राय को गाजीपुर, सुभाष यदुवंश को संतकबीरनगर, रामप्रताप सिंह चौहान को आगरा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। शंकर गिरी को वाराणसी, चंद्रमोहन सिंह को बुलंदशहर, मीना चौबे को वाराणसी, अंजुला सिंह और विजय शिवहरे को आगरा, शंकर लोधी को लखनऊ, शकुंतला चौहान को मऊ, अनामिका चौधरी को प्रयागराज, पूनम बजाज को अलीगढ़, अमित बाल्मीकी को बुलंदशहर, शिवभूषण सिंह और बसंत त्यागी को गाजियाबाद, सुरेश पासी को अमेठी, अभिजात मिश्रा को लखनऊ, डीपी भारती को बदायूं का प्रदेश मंत्री बनाया है।

मनीष कपूर को वाराणसी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल को बरेली का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, भारत दीक्षित को कानपुर मुख्यालय प्रभारी और ओम प्रकाश श्रीवास्तव को गोरखपुर का प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें प्रकाश पाल को कानपुर बुंदेल खंड क्षेत्र, दिलीप पटेल को वाराणसी में काशी क्षेत्र, शहजानंद राय को आजमगढ़ में गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा को लखीमपुर खीरी में अवध क्षेत्र, दुवविजय सिंह को बरेली में ब्रज क्षेत्र और सतेंद्र सिसोदिया को नोएडा में पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Previous articleमायावती की कांग्रेस व भाजपा को नसीहत-एक दूसरे के प्रति द्वेष से देश का नहीं होगा भला
Next article14 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, हत्या के दोषी दो को उम्रकैद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here