लखनऊ में फिर चला बुलडोजर, अकबरनगर में 1200 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

0
70

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अतिक्रमण रोधी अभियान में अवैध इमारतों को गिराने का काम पूरा हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुलडोजर सहित भारी मशीनों से लगभग 1169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया। करीब 24.5 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया था। क्षेत्र में 1320 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।

एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को करीब 100 इमारतों को ध्वस्त किया गया, अब मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। अकबरनगर के जिन परिवारों के घर गिराए गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के दूसरे हिस्से में वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं। अकबरनगर के 1800 से अधिक परिवारों को आवास मिल चुका है। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में एक ‘इको-टूरिज्म हब’ विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।

Previous articleअवैध खनन रोकने के लिए निगरानी प्रणाली लगाएगी उत्तराखंड सरकार
Next articleबदायूं में ढाबे पर दो ट्रक चालकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here