भाजपा ने जारी की सात और उम्मीदवारों की सूची, रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

0
24
rita bahuguna josi
rita bahuguna josi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की सात और लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने इलाहाबाद से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है, जबकि बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक इलाहाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया। इसके अलावा मैनपुरी सीट पर जयवीर सिंह ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा गया है।

जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ माना जाता है। सपा ने इस बार भी मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। बलिया सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को भाजपा का टिकट दिया गया है। भाजपा ने कौशांबी सीट से मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर, मछली शहर से वर्तमान सांसद बीपी सरोज और फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने फूलपुर संसदीय सीट पर केसरी देवी पटेल का टिकट काट दिया है।

Previous articleयूपी में दरिंदगी, घर में घुसकर युवती से रेप, युवक के खिलाफ मुकदमा
Next articleयूपी के आगरा में 12 अप्रैल को रोडशो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here