यूपी के दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में सपा को जबरदस्त हार देखने को मिली है। आजम खान का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी सपा के धर्मेन्द्र यादव को बड़े अंतरों से पराजित किया है। दोनों ही सीटों पर हार के बाद सपा को जबरदस्त झटका लगा है।
बतादें कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गया था। दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) से आगे चल रही थी। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। दोपहर बाद रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम लोधी 27,365 मतों के अंतर से वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के अति करीबी सपा उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा आगे हो गए। वहीं आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ अब सपा के धर्मेंद्र यादव से 4,963 मतों के अंतर से बढ़त ले ली थी। शाम होते-होते दोनों ही सीटों पर भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई और जीत हासिल की।