यूपी में बड़ा फेरबदल: 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

0
30

लखनऊ। योगी सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी के 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में कहा कि संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक/ सचिव (गृह) बनाया गया है। इससे पहले वह महानिरीक्षक (आईजी)/सचिव (गृह) का पद संभाल रहे थे। इसी तरह, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर को प्रोन्नति देकर आईजी, अलीगढ़ रेंज बनाया गया है। वहीं, धर्मेंद्र सिंह को आईजी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर), चुनार मिर्जापुर बनाया गया है। पहले वह, डीआईजी, आरटीसी थे। इसी प्रकार, डीआईजी कानून व्यवस्था का पद संभाल रहे एलआर कुमार को आईजी, कानून व्यवस्था बनाया गया है।

Previous articleमतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
Next articleपीलीभीत में बाघ का हमला, जंगल में युवक का मिला क्षत-विक्षत शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here