उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि आज भाजपा नेताओं की बैठक में भूपेंद्र चौधरी के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं, लिहाजा चौधरी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त करके भाजपा क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विचार कर रही है।