उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सामना करने को तैयार है अपना दल की पल्लवी पटेल कौशांबी

0
327

सिराथू विधानसभा से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सामना करने के लिए अपना दल की नेता पल्लवी पटेल कौशांबी तैयार हो गयी है। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को उन्होंने सपा मुख्यालय पहुंचकर फार्म बी ले लिया। वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव भी शामिल हो सकती हैं।

दरअसल, पल्लवी पटेल ने पहले इस सीट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनकी उम्मीदवारी का एलान सपा ने दो फरवरी को किया था पर वह अपनी सीट पर सहमत नहीं थीं। हालांकि, सपा नेतृत्व से बातचीत पर वह सिराथू सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं।

सिराथू से सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी व्यस्तता के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बन पा रहा है। ऐसे में पूर्व सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना है। हालांकि, अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

Previous articleUttarakhand Ki Khabre: 10 फरवरी को नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने, अल्मोड़ा जिले में करेंगे जनसम्पर्क
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल में आया बदलाव, जानिये क्या है वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here