सहारनपुर में एक और ट्रेन की सौगात, दिल्ली के लिए मिली सुपरफास्ट ट्रेन, जानें कब से भरेगी रफ्तार

0
175

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर के लोगों की मांग को पूरा करते हुए सहारनपुर से दिल्ली के लिए नई सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात दी है। सहारनपुर के स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बुधवार को बताया कि ट्रेन नंबर 20412-20411 सहारनपुर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस नौ सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर से नौ सितंबर की शाम सवा सात बजे चलेगी। यह मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

10 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी और दिल्ली से 10 सितंबर की सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना होगी और यहां दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। ध्यान रहे कि पिछले माह सहारपुर दो रोजा दौरे पर आए रेल मंत्री से यहां के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों ने सहारनपुर-दिल्ली के बीच एक और नई तेज ट्रेन चलाने की मांग की थी। लोगों ने इसके लिए रेल मंत्री का आभार जताया है।

Previous articleइटावा सफारी पार्क का प्रमोशन करेगी योगी सरकार, बढ़ेंगे पर्यटक
Next articleराष्ट्रपति मुर्मू से नागालैंड के उप मुख्यमंत्री पैटन ने की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here