यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 61 उम्मीदवारों में 24 महिलाओं को मौका

0
334
congress party
congress party

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 24 महिलाओं समेत 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पार्टी ने घोषणा की है कि वह 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशक से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस विधानसभा की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अब तक 127 महिलाओं समेत 311 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 37 महिलाएं शामिल थीं, जबकि पार्टी की पहली और दूसरी सूची में क्रमश: 50 और 16 महिलाएं उम्मीदवार थीं।

कुछ उम्मीदवार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़े हैं, तो कुछ राज्य में लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष से जुड़े हैं। कांग्रेस राज्य में महिलाओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ रही है और युवाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्हें रोजगार के अवसरों का आश्वासन दिया गया है और सत्ता में आने पर रोजगार कैसे प्रदान किया जाए, इसका खाका तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Previous articleआगरा में आज सीएम योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट, विरोधियों पर करेंगे प्रहार
Next article2017 से पहले सैफई में होता था विकास, भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश कराया काम : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here