पार्टी की हार के बाद बोले अखिलेश यादव, यूपी में भाजपा का एकमात्र विकल्प है सपा

0
454

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से सपा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प मान लिया है। उन्होने कहा कि समाज के सभी वर्गों का समर्थन सपा के साथ है जिसका प्रमाण है कि पार्टी की सीटें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरन्त बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है।

यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ईवीएम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है, नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है।

उन्होने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। उसने 2022 चुनाव में अपने मत से भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव का भी संकेत दे दिया है। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा।

Previous article21 मार्च को योगी ले सकते हैं शपथ? नए मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में आज होगा मंथन
Next articleअमरोहा में हादसा, होली मनाने दिल्ली से घर लौट रहे तीन मजदूरों की मौत, पांच घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here