agriculture news: पानीपत से शुरू होगा बॉर्डर एरिया में पिलर लगाने का काम, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने दी ये जानकारी

0
247

हरियाणा की दूसरे राज्यों के साथ लगती सीमा पर पूरे प्रदेश में पिलर लगाए जाएंगे ताकि बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोगों के बीच विवाद उत्पन्न न हों। पानीपत जिला से इसकी शुरूआत कर दी गई है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को विधानसभा के सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश की पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ सीमा लगती है, जहां पर कई बार लोगों के बीच अपनी जमीनी-हद को लेकर परस्पर विवाद होते रहते हैं। इनके समाधान के लिए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश की सीमा पर पिलर लगाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पिलर लगाने की प्रक्रिया पानीपत में शुरू कर दी गई है। इसमें एक साल में पांच रेफरेंस पिलर, 91 सब रेफरेंस पिलर और 2423 बाउंड्री पिलर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Previous articleजौनपुर में एक लाख का इनामी सतीश सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Next articleup election news: काशी के मंदिरों में मत्था टेकने पहुंचे अखिलेश यादव, बाबा काल भैरव से मांगा जीत का आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here