प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

0
80

मुजफ्फरनगर। शामली जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य महिला नेताओं की फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी रविवार को शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र में की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाजी राव जमशेद नामक व्यक्ति को प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य महिला नेताओं की फर्जी तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Previous articleयूपी के हर जिला मुख्यालय से निकाली जाएगी भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा
Next articleकांग्रेस ने आस्था के साथ कभी नहीं किया खिलवाड़ : अविनाश पांडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here