उत्तराखंड में पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा : गृहमंत्री शाह

0
482

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता की कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से परचम लहरायेगी। राज्य के दौरे पर आए शाह ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करने के जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक पहुंचाकर देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया।

शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली। उन्होंने आह्वान किया कि इस समय सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है, जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की भाँति प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विभन्नि संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र एवं राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।

Previous articleनौ वर्षों में देश और दुनिया ने एक नये भारत का दर्शन किया है: सीएम योगी
Next articleबदरीनाथ के बाद केदारनाथ पहुंचे सीएम योगी, उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन किए दर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here