यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, देवरिया में जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या

0
199

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इस हिंसक वारदात में एक लड़की गम्भीर रूप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार तड़के प्रेम यादव (40) का शव गांव के पास मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नन्दनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी। त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है जिसकों देखते हुये एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।

Previous articleमेरठ में दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद
Next articleराफेल समेत 100 से अधिक विमान संगम क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here