कानपुर देहात में विपक्षियों पर गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद के यहां 11 हजार बुजुर्गों को किया सम्मानित

0
1201

यूपी के कानपुर देहात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस सरकार में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर नए आयाम स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में अपराधियों की कब्र खुद रही है, भूमाफिया भूमिगत हो चुके हैं। भूपेंद्र कानपुर देहात के कंचौसी में सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां कनक रानी की पुण्यतिथि व दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी का सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विकास सिंह भोले, जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल, डा. सतीश शुक्ल आदि ने भारी भरकम माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अकबरपुर लोकसभा की प्रत्येक बूथ से 75 साल के ऊपर के पांच-पांच बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, कार्यक्रम देखकर हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हम अपने माता-पिता का कैसे सम्मान करें। जब अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे तो निश्चित ही प्रगति के रास्ते पर बढ़ेंगे। चौधरी ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का भी विकास करना है। उन्होंने आरोप लगाया, सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार जब-जब प्रदेश और देश में आई तो हालात बिगड़े और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बने।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल और प्रधानमंत्री सड़क जैसी दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैंश् यू यूपी को विकास के रास्ते पर ले जा रही हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया, सुब्रत पाठक, राज्यमंत्री असीम अरुण, विधायक पूनम संखवार और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, राजेंद्र सिंह, विधायक सरोज कुरील, अरुण पाठक, विकास भोले, राजेश तिवारी, विकास मिश्रा आदि रहे।

Previous articleयूपी में हादसा: शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Next articleमथुरा में हादसा: जंक्शन के प्लेअफार्म पर चढ़ गई ईएमयू ट्रेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here