यूपी में हादसा: बुलंदशहर में बरामदे की छत गिरने से नौ लोग घायल

0
184

बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में एक बरामदे की जर्जर छत गिरने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती ने बताया जहांगीराबाद पालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सोमवार शाम कुछ बच्चे छत वाले एक बरामदे में खेल रहे थे, तभी बरामदे की छत नीचे गिर गयी जिससे वहां बैठे लोग घायल हो गए। एक स्थानीय नागरिक ने बताया छत काफी पुरानी थी जिसके गिरने की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर 26 जुलाई तक लगाई रोक
Next articleज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में आज सुनवाई करेगा इलाहाबाद उच्च न्यायालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here