उत्तराखंड में तेंदुए ने महिला को शिकार बनाया, सीएम धामी ने जताया दुख

0
170

चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र में रविवार को तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चंपावत के उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही धुरा गांव की महिलाओं पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और चंद्रावती को घसीटकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि अन्य महिलाएं जैसे-तैसे जान बचाकर गांव पहुची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद जंगल के पास से महिला का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका की दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए है।

Previous articleबलिया में हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Next articleरालोद के भाजपा से हाथ मिलाने का दावा गलत, विपक्षी दलों की अगली बैठक में भाग लूंगा: जयंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here