गाजियाबाद में धर्मांतरण कराने का प्रयास, पादरी समेत तीन गिरफ्तार

0
158
two accused arrested
two accused arrested

गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में एक महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक पादरी और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधु विहार कॉलोनी में रहने वालीं भाजपा कार्यकर्ता सुनीता अरोड़ा की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने पादरी इब्राहिम थॉमस, उनकी पत्नी रीवा और ब्यूटी पार्लर संचालक बबिता को गिरफ्तार किया। सुनीता ने शुक्रवार की रात खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पड़ोसी बबिता ने उन्हें केरल के मूल निवासी इब्राहिम थॉमस से मिलवाया था जो वर्तमान में कलवरी चर्च में पादरी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि थॉमस अपनी पत्नी रीवा की मदद से धर्मांतरण के लिए हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों के लिए धार्मिक सत्रों का आयोजन करते हैं। सूत्रों के मुताबिक शिकायत में यह भी कहा गया कि थॉमस ने बबिता की मदद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता सुनीता अरोड़ा को पार्लर में बुलाया और उनका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि थॉमस, रीवा और बबीता को उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous articleमुस्लिम प्रत्याशियों की जीत से उत्साहित भाजपा ने कहा, लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा असर
Next articleगोरखपुर में योगी आदित्‍यनाथ ने की रुद्राभिषेक कर कलश यात्रा की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here