जातीय जनगणना के बाद ही सबका साथ, सबका विकास होगा : अखिलेश यादव

0
207

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि जातीय जनगणना होने के बाद ही सबका साथ, सबका विकास होगा, भाईचारा आएगा, भेदभाव खत्म होगा तथा लोकतंत्र मजबूत होगा। अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, रामराज्य की महान अवधारणा का मूल ही समाजवाद है। समाजवाद, बिना भेदभाव सबको बराबर मानने व प्रेम से गले लगाने, सबको बराबर मौके व सामाजिक सुरक्षा का अभयत्व देने जैसे सिद्धांतों को सही मायनों में ज़मीन पर उतारता है। उन्होंने यह भी कहा, रामराज्य, जातीय जनगणना से ही सभंव होगा, जो सच्चा सामाजिक न्याय करेगी।

Previous articleपहले भर्ती प्रक्रिया पर उठते थे सवाल, अब प्रतिभा को मिलता है सम्मान : योगी आदित्यनाथ
Next articleसत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी चुनौती देने को सपा की दलितों और अन्य पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here