सपा मीडिया प्रकोष्ठ का पदाधिकारी गिरफ्तार, अखिलेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे

0
281

समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अग्रवाल को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया। उन पर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता है।

सपा ने अग्रवाल की गिरफ्तार को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उसे फौरन रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है। सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस। अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वाहन करीब 11 बजे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद थे। सपा ने अखिलेश और उनके साथियों की तस्वीरें टैग करते हुए ट्वीट किया, मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है।

Previous articleउन्नाव में चंद्रशेखर आजाद के जीवन को समर्पित बनेगा संग्रहालय : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Next articleदुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को वाराणसी से दिखाएंगे हरी झंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here