सहारनपुर में विकास कार्यो का जायजा लेने 20 नवंबर को आयेंगे योगी

0
209

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। गुरूवार रात जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को सहारनपुर में आगमन की जानकारी हुई। मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जिले की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में पांच लाख और पांच लाख रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के अधिकारियों को अपने विकास कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कार्यक्रम भी करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी के अनुसार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की समीक्षा करने की सूचना दूरभाष से प्राप्त हुई है। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। प्रशासन समीक्षा बैठक की तैयारी में लग गया है। मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर अफसर भी तैयारियों में जुट गए है।

Previous articleमेरठ जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करने के आरोप में वकील गिरफ्तार
Next articleआज काशी आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, साढ़े तीन घंटे बिताएंगे समय, जानें पूरा कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here