लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियां ही उसके पतन का कारण बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में जनता की रोज़ी-रोटी छीनने का काम कर रही है और हर वर्ग को शोषण व अपमान का सामना करना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब उन लोगों को भी नहीं छोड़ रही जन्हिोंने कभी उसे वोट दिया था। भाजपाई जनता को दुख देकर सुखी होते हैं। भाजपा से जुड़े लोग भी अब अपने अपमान और शोषण की आवाज़ उठा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए और उन्हें कभी पूरा नहीं किया।
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा छलावा साबित हुआ। किसान हर सीजन में डीएपी और यूरिया के लिए परेशान रहता है, जबकि सरकार फसलों का एमएसपी भी दिलाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही, नौजवानों को नौकरी नहीं दे पा रही और महिलाओं की सुरक्षा सुनश्चिति नहीं कर पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में साइबर अपराध और महिला अपराध सबसे अधिक हैं, पर सरकार बेबस नजर आ रही है। भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा, “भाजपाई किसी के सगे नहीं होते, धोखा देना उनका सबसे बड़ा गुण है। भाजपा जाए तो चैन आए। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

