बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ मामला गरमाया, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

0
26

बरेली में शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर आई लव मोहम्मद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बरेली के वरष्ठि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार दोपहर से स्थानीय इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर इकट्ठा हो गये थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण दिखा लेकिन अचानक माहौल गरमा गया। लोग नारेबाजी और धक्का-मुक्की करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ अचानक आक्रोशित हो गयी। पुलिस ने जब भीड़ को काबू में करने की कोशिश की तो हालात और बिगड़ गये। इस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ने की खबर लगते ही प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

Previous articleभागवत कथा से निर्मल होकर परमात्मा का अनुभव करने लगता है मनुष्य का हृदय : आचार्य शांतनु जी
Next articleयूपी में वजीफा से वंचित पांच लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले छात्रवृत्ति मिलेगी: आदित्यनाथ