बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। बनारस से सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे तेज प्रताप यादव को दर्शन पूजन राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्र ने कराया।
विन्ध्याचल। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। बनारस से सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे तेज प्रताप यादव को दर्शन पूजन राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्र ने कराया। तीर्थ पुरोहित राज मिश्र के आवास पर जलपान के दौरान पत्रकारों से वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहाकि इस सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार पूरी तरीके से मर चुकी है। अगर बदलाव नहीं होगा तो किसान ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।
बिहार में जेडीयू और भाजपा आपस में लड़ रही हैं। वर्तमान में पूरे बिहार में जो हलचल है उसका सबको पता है कि किसकी सरकार आने वाली है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कोरोना वैक्सीन पर प्रश्न पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहाकि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। इसके बाद किसी और को लगाया जाए। तेज प्रताप यादव ने कहाकि कुर्सी पर बैठे योगी और मोदी देश को बर्वाद करने पर तुले है।
उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में जो हमारे जीते हुए कैंडिडेट थे उन्हें जबरदस्ती हराने का काम किया है। बिहार में सिर्फ लालू की फैमिली के पीछे पड़े है। वहा लूट, बलात्कार, हत्या जैसे अपराध हो रहे है लेकिन सरकार पूरी तरह मर चुकी है। इसके बाद वे पुरानी वीआईपी रोड से होते हुए मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंच कर दर्शन पूजन किए। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं सपा के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।