श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन लगायी गई थी। हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती महन्त का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन लगायी गई थी। हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती महन्त का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के चलते शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महन्त के फेफड़ों में खून के थक्के जम गए थे। जिन्हें इंटरवेंशनल तकनीक से निकाले जाने के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को महन्त का ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
|