देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 6 दिन के अंदर 628 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कोरोना को रोकने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। इनकी सबकी जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग का यह 11वां महीना चल रहा है।
दैनिक यूपी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया में 250 कोरोना वैक्सीन कंपनी हैं। इनमें से 30 की नजर भारत पर है। देश में पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वर्ष 2021 के पहले तीन महीने में हमें वैक्सीन मिलेगी. सितंबर तक 25 से 30 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी।
सबसे पहले इन्हें दी जाएगी कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिस और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 65 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। फिर 50 साल से अधिक के ग्रुप को और फिर कोमर्बिडिटी के मरीजों को दिया जाएगा।
देश में सबसे अधिक रिकवरी रेट: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकारों और लोगों को जागरुक किया गया है। कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। स्थिति भयंकर से भयंकर होने के बाद भी कंट्रोल में है। देश में 90 लाख कंफर्म केस में करीब 85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा रिकवरी रेट भारत का है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ शहरों में कोरोना के हालात चिंताजनक हैं। पिछले समय में कोरोना के केस बढ़े हैं। हमने लोगों को आगाह किया था। बेसिक प्रोटोकॉल को फॉलो करने का निर्देश दिया गया है. पहला केस 30 जनवरी को आया था। इसके बाद हमने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की. हमारी टीम हर जगह जा रही है।