विकास और राष्ट्रवाद के कॉकटेल के कारण अन्य राज्यों में बढ़ी योगी की डिमांड*
#yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग चुनाव प्रचार के लिए पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी के सबसे पसंदीदा स्टार प्रचारकों में योगी का नाम शुमार है। देश के दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में योगी क्रमश: 8 और 5 चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं। इन रैलियों में योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ भी देखने को मिली।
ऐसा नहीं है कि हिन्दुत्व के फायर ब्रांड नेता की छवि के कारण ही योगी की डिमांड बढ़ी है। योगी की शोहरत में इजाफा देश के सबसे बड़े सूबे का मुखिया बनने के साथ ही हो गया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में 64 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का विजयी पताका फहराने के बाद उनकी प्रसिद्ध में जबरदस्त वृद्धि हुई।
विकास और राष्ट्रवाद के कॉकटेल के कारण अन्य राज्यों में बढ़ी योगी की डिमांड*
#yogi #analysis
Dainikup.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग चुनाव प्रचार के लिए पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी के सबसे पसंदीदा स्टार प्रचारकों में योगी का नाम शुमार है। देश के दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में योगी क्रमश: 8 और 5 चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं। इन रैलियों में योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ भी देखने को मिली।
ऐसा नहीं है कि हिन्दुत्व के फायर ब्रांड नेता की छवि के कारण ही योगी की डिमांड बढ़ी है। योगी की शोहरत में इजाफा देश के सबसे बड़े सूबे का मुखिया बनने के साथ ही हो गया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में 64 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का विजयी पताका फहराने के बाद उनकी प्रसिद्ध में जबरदस्त वृद्धि हुई।
भारत माता की जय से अपने सम्बोधन की शुरुआत करने वाले योगी विरोधियों पर तीखे हमले करते हैं। ‘’यहां राहुल गांधी के कदम पड़ने का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी और गंठबंधन की जीत सुनिश्चित है।‘’ महाराष्ट्र में जब वह राहुल गांधी पर यह कटाक्ष करते हैं तो रैली में मौजूद भीड़ जमकर ताली बजाती है। इन कटाक्षों से योगी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते है हुए यह सुनिश्चित करते जाते हैं कि चुनाव में जीत भाजपा की ही होने जा रही है।
‘आज कांग्रेस के पास न देश बेचने को बचा है और न ही हरियाणा, इसलिए कांग्रेस के नेता टिकट और अपनी पार्टी को बेचने में लगे हुए हैं।‘’ हरियाणा में योगी जब यह कहते हैं, तब वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रहे होते हैं। वह जनता को यह याद दिलाना नहीं भूलते हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रियंका वाड्रा के पति राबार्ट वाड्रा द्वारा हरियाणा में जमीन का सबसे बड़ा घोटाला किया था।
इन सबके अलावा योगी के भाषणों में विकास और राष्ट्रवाद का कॉकटेल होता है, जो जनता को सीधे तौर पर कनेक्ट करता है। वह आस्था के सम्मान बात करते हुए कुम्भ का जिक्र तो करते ही हैं, इसके साथ ही भाजपा सरकारों द्वारा मुहैया कराई जा रही सड़क, बिजली, गरीबों को आवास और शौचलय जैसी विकास परख योजनाओं का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। धारा 370 की समाप्ति को योगी कश्मीर के विकास से जोड़ते हैं, वहीं राफेल की शस्त्र पूजा को भारतीय संस्कृति हिस्सा बताते हुए विरोधियों द्वारा उड़ाए जा रहे मजाक को भारत की परम्पराओं का मजाक उड़ाना बताते हैं।
पहले की अपेक्षा के योगी के भाषणों में अब विरोधियों में कटाक्ष ज्यादा होता है और हिन्दुत्व के पुट कुछ कम नजर आते हैं। अब वह सीधे तौर पर हिन्दुत्व की बात न करते हुए परम्पराओं और इतिहास के माध्यम से हिन्दुत्व की ब्रांडिंग करते हैं। योगी का बदला हुआ भाषण उन्हें जनता के ज्यादा करीब पहुंचा रहा है और उनकी लोकप्रियता बढ़ा रहा है।