|
पानीपत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा निर्देशों व उप पुलिस अधीक्षक महिला विरूध अपराध पूजा डाबला के नेत्रत्व मे जिला पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला ने महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रेखा व उनकी टीम को साथ ले जाटल रोड़ पर स्थित फैक्ट्री मे कार्य करने वाली महिलाओं को व गर्वनमेंट सीनियर सकेंडरी स्कूल वधावा राम कॉलोनी मे छात्राओं को आत्म रखा के गुर सिखाने के साथ-साथ महिला हेल्प लाईन नंबर, दुर्गा शक्ति ऐप बारे जानकारी दे जागरूक किया।
उन्होने महिलाओं/छात्राओं को किस प्रकार सुरक्षित रहना है तथा किन-किन परिस्थितियों मे पुलिस की सहायता की आवश्यकता है आदी पर विस्तृत जानकारी महिलाओं/छात्राओं को दी। उप पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला ने जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला मे अलग से महिला थाना की स्थापना की गई है। महिला थाने मे शिकायत सुनने व उनका निवारण करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को ही नियुक्त किया गया है ताकि महिलाएं बेझिझक अपनी समस्या को बता सके। इसी के साथ-साथ महिलाओं/छात्रो को मुसिबत के समय तुरंत पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए टोल फ्र ी महिला हेल्प लाइन नंबर 1091, दुर्गा शक्ति एप व पुलिस कन्ट्रोल रूम का 100 नंबर क्रियाशील किया है। उन्होंने बताया की किसी के द्वारा छेड़छाड़, अश्लील हरकत, आपति जनक टिह्रश्वपणी, फोन पर जबरदस्ती काल करना, अश्लील या अनावश्यक संदेश भेजना इत्यादी घटना उत्तपन होने पर महिलाएं व छात्राए तुरंत उपरोक्त नबरों पर फोन कर बेझिझक बता सकती है। सूचना देने वाली पिडि़ता का नाम भी गुप्त रखा जाएगा व आरोपियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होने बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा गत वर्ष दुर्गा शक्ति एप शुरू करने के साथ-साथ प्रत्येक जिला मे दुर्गा शक्ति टीम का गठन कर टीम मे शामिल प्रत्येक महिला पुलिसकर्मी को विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दे तैनात किया है। दुर्गा शक्ति की टीम महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा के लिए निरंतर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर गश्त करते हुए शरारती तत्व किस्म के युवकों पर विषेश रूप से नजर रखे हुए है। महिलाएं/छात्रा फोन मे दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करके रखें। मुसिबत के समय ऐप के लाल बटन पर बस एक क्लिक की सहायता से चंद मिनंटो मे पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऐप का बटन दबाने से आपकी लोकेशन तुरंत नियंत्रण कक्ष मे पहुंच जाएगी इसी की मदद से निकटतम पुलिस अधिकारी सहायता के लिए तुरंत आपके पास पहुंच जाएगें। जो महिला/छात्रा साधारण फोन का प्रयोग करती है वे सभी फोन मे महिला हेल्पलाईन नंबर 1091 या पुलिस कन्ट्रोल रूम के 100 नंबर को सेव करके रखे।
|