|
रेवाडी सहित हरियाणा प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैह्रश्वटन अजय सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दोषी माना है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचारों का
ग्राफ बढता जा रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर जरा सी भी गंभीर नही है। नौकरशाही प्रदेश की सरकार पर बहूत ज्यादा भारी है।
यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही प्रदेश क्राइम में नंबर वन बन जाएगा। कैह्रश्वटन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में जहां प्रदेश तरक्की के पथ पर दौड रहा था वहीं भाजपा ने समाज को बांटते हुए आपसी भाईचारा खराब करने के अलावा कुछ नही किया है। कैह्रश्वटन अजय सिंह यादव ने मनेठी-एम्स के बारे में कहा कि एम्स की घोषणा 2015 यानि की भाजपा की पिछली सरकार में हुई थी। जबकि अब भाजपा की केंद्र में दोबारा से सरकार बन चुकी है। इसके बावजूद भी आज तक 4 साल बीत जाने के बाद भी भाजपा के नेता ये नही बता पा रहे कि आखिर एम्स कहां बनेगा। कैह्रश्वटन अजय सिंह यादव ने सांसद राव इंद्रजीत के आज के टांकडी गांव के ब्यान पर कहा कि सांसद का यह कहना कि एम्स बनेगा तो हरियाणा में ही, ये शोभा नही देता। एम्स की सबसे ज्यादा जरूरत दक्षिणी हरियाणा को है और यदि आपको अभी तक ये भी नही पता कि एम्स कहां बनना है तो चुनाव से पहले श्रेय लेने क्यों मनेठी पंहूचे। श्री यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा एक होकर एम्स की लडाई लड रहा था। आपने अपने वोट बैंक की खातिर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हमने जनता से जो वायदे किए थे, वो सभी पूरे किए । लेकिन भाजपा सरकार द्वारा हमारे पास करवाए गए कार्य भी नही हो रहे। श्री यादव ने कहा कि मैंने रेवाडी में नया बस स्टैंड और माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज पास करवाया हुआ लेकिन भाजपा सरकार से पिछले पांच साल में एक ईंट तक भी नही रखी गई। कांग्रेस हमेशा बसाने का जबकि भाजपा उजाडने का काम करती है।
|